फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teachers are not taking interest in recording students' attendance online.

Kannauj News: छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गुरुजी नहीं ले रहे रुचि

Tue, 05 May 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Teachers are not taking interest in recording students' attendance online.
कन्नौज। परिषदीय स्कूलों में छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने में शिक्षक रुचि नहीं ले रहे हैं। नए सत्र में सिर्फ 35.81 फीसदी छात्रों की ही ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की गई है लेकिन इसके बावजूद मंडल में जनपद ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में टॉप पर है। मंडल के कानपुर नगर, औरैया, कानपुर देहात, इटावा और फर्रुखाबाद उपस्थिति में पिछड़े हैं।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलाें में प्रयोग होने वाले 12 से अधिक रजिस्टर को डिजिटल किया है। इसके लिए एक ऑनलाइन मॉड्यूल बनाया गया है। इसी आधार पर पिछले साल यह निर्देश दिए गए थे कि स्कूल खुलने के साथ ही बच्चों की उपस्थिति प्रतिदिन ऑनलाइन दर्ज होगी। प्रार्थना सभा के समय सभी शिक्षक उपस्थित होंगे और इसकी भी फोटो अपलोड की जाएगी। जनपद के 1459 परिषदीय स्कूलों में सिर्फ 508 स्कूलों ने ही छात्रों की उपस्थिति दर्ज की है। इससे साफ जाहिर है कि प्रधानाध्यापक और इंचार्ज शिक्षक छात्राें की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में रुचि नहीं ले रहे हैं, जिस कारण से जनपद के छात्रों की उपस्थिति नहीं बढ़ पा रही है। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी 75 जनपदों की ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा की है और प्रदेश के गोंडा, हमीरपुर, आगरा, उन्नाव, महोबा, बहराइच, आजमगढ़, बलरामपुर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, कासगंज, झांसी, रामपुर, बदायूं, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, अयोध्या, गोरखपुर और देवरिया की स्थिति पर असंतोष जताया है। उन्होंने सभी बीएसए को निर्देशित किया है कि प्रेरणा पोर्टल पर रोजाना छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराई जाए। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि सभी बीईओ को छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed