{"_id":"97c3af384013c9380b5dbf175867d310","slug":"teach-a-lesson-to-those-who-seduce-girls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों को सबक सिखाने आ गईं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदों को सबक सिखाने आ गईं छात्राएं
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज।
Updated Fri, 13 Feb 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बेटियां भी छेड़छाड़ करने वाले को पल भर में धूल चटा देंगी। इसके लिए गुगरापुर के जूनियर विद्यालय में जूडो-कराटे का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाले प्रशिक्षण में आत्मरक्षा के साथ ही विषम परिस्थितियों में अन्य महिला से हो रही छेड़छाड़ के खिलाफ ऐसे लोगों को सबक सिखाएंगी।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की योजना के तहत जूडो-कराटे प्रशिक्षक निरोत्तम सिंह को पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुगरापुर में तैनात किया गया है। विद्यालय में कक्षा 6, 7 व 8 में पढ़ रही छात्राओं को पंच, टिक, जंप, फ्रंट लेग क्रास, अप-डाउन हैंड रोटशेन, पुसअप, काटा सहित जूडो-कराटे के कई हुनर सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रशिक्षक ने बताया कि विद्यालय की टीचर की देखरेख में परिसर में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत छात्राओं का आत्म विश्वास बढ़ेगा।
इस प्रकार सिखाने का प्रयास किया जाएगा कि विषम परिस्थितियों में भी विरोधियों को धूल चटाने में सक्षम हो सकें। दूसरों की मदद के बगैर छेड़छाड़ करने वाले शोहदों को सबक सिखा सकें। यह प्रशिक्षण 31 मार्च तक चलेगा। इस दौरान संकुल प्रभारी मुन्नालाल तिवारी, टीचर बंसराम, वैभव कुमार शर्मा, अभय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन