फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Target of 75 models, 20 ready

Kannauj News: 75 मॉडल का लक्ष्य , 20 तैयार

Sat, 24 Feb 2024 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 24 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Target of 75 models, 20 ready
कन्नौज। जिले में 75 अन्नपूर्णा भवन बनाने का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। अब तक जिले में 20 मॉडल शॉप बनकर तैयार हो गई हैं। 55 मॉडल शॉप के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है । इसके लिए अगले चरण से काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले की आठों ब्लॉकों में 75 अन्नपूर्णा उचित दर की दुकान (मॉडल शॉप ) बनाई जानी हैं। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत भवन और नगरीय क्षेत्र में सामुदायिक भवनों के नजदीक स्थान की उपलब्धता के आधार पर भवन बनाए जा रहे हैं। भवन निर्माण के लिए कम से कम 484 वर्ग फीट का दायरा सुनिश्चित किया गया है। इसमें एक वृहद कक्ष जिसे भंडार के तौर पर प्रयोग में लाया जाएगा। साथ ही एक कमरा व बरामदा बनाया जा रहा है। योजना के तहत तीन माह के अंदर 20 दुकानों को धरातल पर उतार दिया गया है। जल्द ही 55 दुकानों पर काम शुरू हो जाएगा। जिलापूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा का कहना है कि फिलहाल 20 अन्नपूर्णा भवनों का काम लगभग पूरा हो गया है। शासन का निर्देश मिलते ही दुकानों के संचालन की तैयारी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


--------------------

कोटेदार बदलेंगे, लेकिन नहीं बदलेगी दुकान

राशन वितरण की व्यवस्था अभी तक कोटेदार घरों से करते थे। कोटेदार के बदलने पर दुकान भी बदल जाती थी पर अब ऐसा नहीं होगा। राशन वितरण कोटेदार के घर न होकर अब मॉडल शॉप में होगा। सरकारी राशन गोदाम से सीधे मॉडल शॉप पर पहुंचेगा, जहां वितरण होगा। कोटेदार बदलते रहेंगे, लेकिन दुकान नहीं बदलेंगी। यहां दुकानों पर तेल, नमक, साबुन समेत अन्य सामग्री की भी बिक्री होगी। ऑनलाइन कार्यों का भी संचालन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------

यहां तैयार हो गई मॉडल शॉप
सदर ब्लॉक : आटी, अहमदपुर रौनी, बंसरामऊ, बलारपुर, गुघरू
गुगरापुर : इस्माइलपुर दिगन
छिबरामऊ : सलेमपुर, रणधीरपुर, हरीबल्लभपुर
सौरिख : मलिकपुर, बछड़ी, इसमपुर
उमर्दा : चंदौली, अहेर
हसेरन : उधनपुर, नादेमऊ
तालग्राम : सकरहनी, सलेमपुर
जलालाबाद : फतेहपुर जसोदा, बैसावारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed