फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tanker rammed into a house, injuring the driver and helper

टैंकर मकान में घुसा, चालक व हेल्पर घायल

Sat, 08 Oct 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Sat, 08 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tanker rammed into a house, injuring the driver and helper
दुर्घटना के बाद रेलवे बाउंड्री तोड़ कर ट्रैक के करीब पहुंची डीसीएम। - फोटो : अमर उजाला
जीटी रोड सरायमीरा गैस एजेंसी क्रासिंग के निकट शुक्रवार की सुबह डीसीएम व टैंकर की भिड़ंत के बाद दोनों के चालक नियंत्रण खो बैठे। इससे डीसीएम रेलवे की दीवार तोड़कर ट्रैक के करीब पहुंच गई। वहीं टैंकर एक मकान में घुस गया। हादसे में टैंकर के चालक व हेल्पर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद डीसीएम के चालक व हेेल्पर भाग निकले।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह चार बजे के करीब गुरसहायगंज की ओर से आ रहे टैंकर की कानपुर की ओर से आ रही डीसीएम से भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों के चालक बचाव का प्रयास करने में नियंत्रण खो बैठे। इससे डीसीएम रेलवे विभाग की बाउंड्री तोड़कर रेलवे ट्रैक के करीब पहुंच गई। वहीं टैंकर बेकाबू  होकर शिवओम दुबे पुत्र रामभजन के मकान में घुस गया। घर में सो रहे परिवार के लोग किसी तरह बच गए।  दुर्घटना में टैंकर चालक कौरपुर, हाथरस निवासी राजवीर (45) पुत्र जगवीर व उतरौली टिटौरा मथुरा निवासी हेल्पर बलदेव (20) पुत्र विजय सिंह घायल हो गए। दोनाें को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed