फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   tamancha dikhaakar khade trak se nikaala deejal

तमंचा दिखाकर खड़े ट्रक से निकाला डीजल

Fri, 13 Nov 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
tamancha dikhaakar khade trak se nikaala deejal
जीटी रोड पर खड़े ट्रक के डीजल टैंक में लगा पाइप। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। प्रेमपुर कस्बे के पास जीटी रोड किनारे खड़े ट्रक से बदमाशों ने तमंचे के बल पर डीजल निकाल लिया। चालक ने विरोध किया तो बदमाशों ने बट से हमला कर घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों को आता देख बदमाश कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के मेरापुर थाना अंतर्गत ग्राम ब्राहिमपुर निवासी चालक शीतल यादव पुत्र रामवीर सिंह यादव, इनका भाई क्लीनर आजाद यादव मुरादाबाद से ट्रक पर गत्ता लादकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। शुक्रवार सुबह चार बजे के करीब नींद आने पर चालक ने ट्रक को प्रेमपुर कस्बे में बंबा के किनारे खड़ा कर दिया। कुछ ही देर में दोनों को ट्रक से कुछ आहट सुनाई दी। इससे यह जाग गए। नीचे उतरकर देखा तो चार युवक डीजल टैंक में पाइप लगाकर डीजल निकाल रहे थे। पास ही डिजायर कार खड़ी थी। शीतल के विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया। शीतल के शोर मचाने पर आसपास के लोग तेज कदम से आने लगे। खुद को असुरक्षित मान चारों बदमाश कार छोड़ कर भाग निकले।
विज्ञापन

जानकारी पाकर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा, प्रेमपुर चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चालक से पूरे मामले की जानकारी ली। घायल अवस्था में सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कार को चौकी में खड़ा करा दिया। कोतवाल ने बताया कि कार के मालिक की तलाश में पुलिस को फर्रुखाबाद भेजा गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed