फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Talgram police station tops the state in IGRS disposal

Kannauj News: आईजीआरएस निस्तारण में तालग्राम थाना सूबे में अव्वल

Wed, 06 Aug 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Talgram police station tops the state in IGRS disposal
तालग्राम। आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) शिकायत निस्तारण में मंगलवार को तालग्राम थाने को सूबे में पहला स्थान मिला है। इससे थाने ने जिले में गौरव हासिल किया है। जुलाई में थाने में आईजीआरएस पोर्टल पर 50 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें सभी का समयबद्ध निस्तारण किया गया। इसी के साथ शिकायतकर्ताओं की ओर से शत-प्रतिशत फीडबैक भी दिया गया। इससे यह उपलब्धि हासिल हुई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने सोमवार को आईजीआरएस में तैनात कांस्टेबल ऋषिपाल और शालिनी सिंह की प्रशंसा की है। सभी पुलिसकर्मियों ने आश्वस्त किया कि हम लोग लगातार अच्छा परफॉर्मेंस देने का प्रयास करेंगे। अच्छा परफॉर्मेंस देना निश्चित रूप से यह मेहनत को प्रदर्शित करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह सफलता एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार, सीओ अभिषेक प्रताप अजेय के कुशल मार्गदर्शन और कर्मचारियों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना उनकी टीम को और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed