फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Take the injured to the hospital and win 25,000 cash

Kannauj News: घायलों को अस्पताल पहुंचाएं और जीते 25 हजार नकद

Sun, 12 Oct 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Take the injured to the hospital and win 25,000 cash
कन्नौज। संभागीय परिवहन अधिकारी कानपुर राहुल श्रीवास्तव ने शनिवा को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां अधीनस्थों से बातचीत कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में अनाधिकृत वाहनों के विरुद्ध चल रहे अभियान को लेकर विभिन्न प्रमुख मार्गों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने आम लोगों को राहवीर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि आम जनमानस को एक दूसरे की मदद के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर विभाग द्वारा राहवीर योजना चलाई जा रही है। इसके तहत मार्ग दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने पर 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाना बहुत ही नेक काम है, इससे लोगों की जान बचाकर मार्ग दुर्घटना में मृतकों की संख्या कम की जा सकती है। इस अवसर पर एआरटीओ इज्या तिवारी व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed