{"_id":"5fc3e1b78ebc3e9b88176a0f","slug":"suicide-after-being-caught-with-boyfriend-kannauj-news-knp5970859140","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद की आत्महत्या
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम कुंवरपुर जनू में प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर जूनं निवासी मुकेश शाक्य गुरुग्राम में रहकर टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। गांव में पत्नी संगीता (35) बच्चों व अन्य परिजनों के साथ रहती थी। उसने रविवार दोपहर 12:30 कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर तक दरवाजा न खुलने पर बच्चों की चीखपुकार सुनकर लोग पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। मंडी चौकी इंचार्ज रामबरन वर्नवाल ने पहुंचकर दरवाजा तुड़वाया। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि संगीता को परिजनों ने प्रेमी के साथ देख लिया था और इसकी शिकायत मुकेश से की थी। जानकारी पर मुकेश गांव वापस लौट रहा था लेकिन उसके घर पहुंचने से पहले ही संगीता ने फांसी लगा ली। उनके तीन बच्चे दीपांशू (12), आशिकी (9) व अभिषेक (8) वर्ष हैं।