{"_id":"61ba3f06608455100c144747","slug":"sucide-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6697607101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग युवक ने फांसी लगा कर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग युवक ने फांसी लगा कर जान दी
विज्ञापन
तालग्राम। आसमपुर पट्टी गांव में बीमारी व आर्थिक रूप से तंग युवक ने फांसी लगा ली। युवक पिता की हत्या के मामले में करीब डेढ़ साल जेल में रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
आसमपुर पट्टी गांव निवासी अजीत उर्फ कल्लू कनौजिया(35) भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। अजीत की शादी नहीं हुई थी। करीब तीन साल पहले भाइयों के झगड़े में बीचबचाव करने पहुंचे पिता शंभूदयाल की लाठी लग जाने से मौत हो गई थी। छोटे भाई ने पिता की हत्या करने की रिपोर्ट बड़े भाई अजीत के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने अजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
डेढ़ साल से ज्यादा समय जेल में रहने के बाद कोर्ट ने इसे दोषमुक्त मानते हुए रिहा कर दिया था। इसके बाद अजीत व्यापार के लिए महाराष्ट्र चला गया। वहां बीमार हो जाने के कारण घर लौट आया था। कुछ दिन छिबरामऊ के सौ शैया अस्पताल भर्ती रहा। पैसे की तंगी के कारण कई दिनों से अपने हिस्से की जमीन बेचने के लिए गांव वालों से कह रहा था। परिवार के लोगों ने बताया कि वह एक बार पहले आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। बुधवार सुबह कमरे में फांसी पर शव लटका मिला। बहन अंजू की सूचना पर दरोगा रामप्रकाश ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चलेगा।