{"_id":"692c913fb7ec8e0ef10cb264","slug":"stunting-on-car-police-seized-the-vehicle-kannauj-news-c-214-1-knj1006-140970-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कार पर स्टंटबाजी, पुलिस ने किया वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कार पर स्टंटबाजी, पुलिस ने किया वाहन सीज
विज्ञापन
कन्नौज। नेशनल हाइवे पर चलती कार के ऊपर खतरनाक स्टंट करते युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर वाहन को सीज कर दिया है। कार सवारों की तलाश की जा रही है।
कार सवार युवक फिल्मी अंदाज में खुलेआम स्टंट करते नजर आ रहे हैं। कार की खिड़कियां भी खुली हुई थीं। यह युवक रात के समय नेशनल हाइवे पर बेखौफ होकर स्टंट कर रहे थे। यह वीडियो कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहे के नजदीक का बताया जा रहा है, जहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी भी स्थित है। वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। यातायात प्रभारी रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो में कार का नंबर दिखाई दे रहा है, जिसके आधार पर कार को सीज कर भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। कार सवार युवकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।