{"_id":"5859704f4f1c1b8e03e39707","slug":"students-showed-stamina","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
दाौड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएसएम कालेज में 44वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं मंगलवार से शुरू हो गईं। शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य डा. शशिप्रभा अग्निहोत्री ने किया। विगत वर्ष के छात्र चैंपियन आमिर के नेतृत्व में मार्चपास्ट निकाला गया।
विज्ञापन
प्राचार्य ने कहा कि खेलकूद सिर्फ पुरस्कार जीतने के लिए नहीं खेले जाते हैं, बल्कि इनसे प्रतिस्पर्धा व तार्किक बौद्धिक शक्ति की वृद्धि भी होती है। छात्र वर्ग की सौ मीटर दौड़ में मो. वारिस प्रथम, डेविड द्वितीय, उमैदुल तृतीय व छात्रा वर्ग की दौड़ में रमा पांडेय प्रथम, बेबी द्वितीय, कामिनी तृतीय रही। 200 मीटर के छात्र वर्ग में वारिस अली प्रथम, उमेश यादव द्वितीय, डेविड तृतीय। शॉटपुट में छात्र वर्ग में सचिन कुमार प्रथम, जानू द्वितीय, विजय तृतीय रहे, छात्रा वर्ग में रामा पांडेय प्रथम, उमा पांडेय द्वितीय, कामिनी तृतीय, डिस्कस थ्रो में उमा पांडेय प्रथम, रामा यादव द्वितीय, रमा पांडेय तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में बेबी प्रथम, रमा पांडेय द्वितीय, कामिनी तृतीय रहीं।
विज्ञापन
डिसकस थ्रो छात्र वर्ग में जानू प्रथम, विजय सिंह द्वितीय, मनीष राजपूत तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में वारिस अली प्रथम, अंकित कुमार द्वितीय, विवेक कुमार पाल तृतीय रहे। हैमर थ्रो छात्र वर्ग में जानू प्रथम, साहबे आलम द्वितीय, रवि कुमार तृतीय रहे। स्पून रेस छात्रा वर्ग में उमा पांडेय प्रथम, रेनू पाल द्वितीय, ज्योति पाल तृतीय रही। ऊंची कूद छात्र वर्ग में सचिन कुमार प्रथम, जानू द्वितीय, प्रवीन पाल तृतीय रहे। म्यूजिकल चेयर रेस छात्रा वर्ग में सुधा देवी प्रथम, सपना शर्मा द्वितीय, गुंजन तृतीय रहीं। इस मौके पर खेलकूद प्रभारी अजय सिंह, अमित सचान अन्य टीचर मौजूद रहे।
विज्ञापन