{"_id":"ed90f086fd289f24059e6763819f0e7d","slug":"students-may-be-deprived-of-scholarships-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीफे से वंचित न रहने पाएं छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजीफे से वंचित न रहने पाएं छात्र
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन में शनिवार को डिग्री व इंटर कालेजों के
विज्ञापन
प्रधानाचार्यों व छात्रवृत्ति प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान सभी
को चेताया गया कि यदि कोई छात्र छात्रवृत्ति से वंचित होता है तो विद्यालय
की जिम्मेदारी निहत कर कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, डिग्री कालेज की कक्षाओं में फर्स्ट ईयर में अध्ययनरत छात्रों का आनलाइन रिनूवल होना है। जिसमें लगातार लापरवाही बरती जा रही है। मिसिंग छात्रों का ब्योरा आनलाइन पोर्टल पर 26 नवंबर को हर हाल में देना है। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
सीडीओ उदयराज यादव ने कहा कि छात्रवृत्ति छात्रों का हक है। इसमें किसी तरह की लापरवाही न की जाए। यदि कोई छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रहता है तो उस विद्यालय की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम, पिछड़ा वर्ग अधिकारी राजेश बघेल, डिग्री कालेज के प्राचार्य, इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व छात्रवृत्ति प्रभारी मौजूद थे।