{"_id":"9f484455e1f27352d7b10e6336a74153","slug":"students-bang-on-the-film-songs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने फिल्मी गीतों पर किया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने फिल्मी गीतों पर किया धमाल
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 02 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के परिषदीय विद्यालयों, कान्वेंट विद्यालयों सहित
विज्ञापन
कोचिंग सेंटरों में भी नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। विद्यालयों की
छात्र-छात्राओं ने फिल्मी गीतों पर डांस किया। वहीं टीचरों ने केक काटकर
एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दी।
कन्या प्राथमिक स्कूल की छात्राओं ने कक्षाओं को रंग-बिरंगी झालरों और गुब्बारों से सजाया। वहीं प्रधानाध्यापिका नुसरत जहां भी बच्चों के जश्न में शामिल हुई। उन्होंने स्कूल में साउंड की व्यवस्था की। फिल्मी गीत बजते ही छात्राओं ने डांस करना शुरू कर दिया। छात्राओं ने फिल्मी गीतों पर एक से बढ़कर एक बेहतरीन डांस किए।
छात्रा दिव्या और बबिता का डांस देख टीचरें भी आश्चर्यचकित रह गई। प्रधानाध्यापिका ने केक काटकर बच्चों को खिलाया। बच्चों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जितेंद्र वर्मा, सुमिता, कल्पना यादव, रिहाना, परवीन, हेमलता, कमला देवी, पारुल त्रिपाठी, इंदु मिश्रा, प्रबल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
उधर, करियर कोचिंग सेंटर में नव वर्ष के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि देवांशु महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. पीयूष सक्सेना ने बच्चों को परीक्षा के मूल मंत्र बताए। अभय त्रिपाठी ने बच्चों को उपहार प्रदान किए। इस मौके पर आचार्य वीरचंद्र त्रिपाठी ने बच्चों को बताया कि नव वर्ष पर हमें अपनी एक बुराई छोड़ देनी चाहिए।
इस प्रकार धीरे-धीरे हम बुराई मुक्त हो जाएंगे। कार्यक्रम में गैलेक्सी के निदेशक संजीव चौहान, प्रीती, मांसी, जया, आकांक्षा, कुसुम, शालिनी, प्रियासी, मोनिका, माला, पूजा, शालू, प्रिया, शालिनी, चांदनी चौहान आदि मौजूद थे।