{"_id":"64b976b09e1a6c24d7045aba","slug":"student-scorched-due-to-high-tension-current-kannauj-news-c-214-1-knj1003-778-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर छात्र झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर छात्र झुलसा
Thu, 20 Jul 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
तालग्राम। बहन के साथ घर जा रहा छात्र हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है। ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त हैं।
कस्बा के कांशीराम काॅलोनी निवासी मोहम्मद अफसार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसका पुत्र शारिक (10) एक निजी पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। गुरुवार 11बजे मध्याह्न अवकाश में छोटी बहन सुनैना और दोस्तों के साथ खाना खाने घर जा रहा था। तभी एक निजी नलकूप के झूलते हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने झुलसे छात्र को सीएचसी से मेडिकल काॅलेज तिर्वा भेजा गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कई दिन से बिजली तार ढीला होने के कारण जमीन से सिर्फ पांच फीट ही ऊंचा था। सूचना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सही नहीं किया। इसीलिए यह हादसा हो गया।