{"_id":"617997e4395be35523135c04","slug":"student-dies-due-to-dumper-collision-cousin-injured-in-accident-accident-happened-while-going-for-coaching-kannauj-news-knp6607877137","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से छात्रा की मौत, हादसे में चचेरी बहन घायल, कोचिंग के लिए साइकिल से जाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से छात्रा की मौत, हादसे में चचेरी बहन घायल, कोचिंग के लिए साइकिल से जाते समय हुआ हादसा
विज्ञापन
सुभाषिनी की फाइल फोटो।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। कोचिंग जा रहीं छात्राओं की साइकिल को अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गईं। इन्हें मेडिकल कालेज ले जाया गया। एक छात्रा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी को भर्ती कर लिया गया। हादसे की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ठठिया थाने के मुगरा गांव निवासी सुभाषिनी पाल (19) पुत्री राजबहादुर, चचेरी बहन पूजा पाल पुत्री पूरनलाल बीएसी प्रथम वर्ष में पढ़ती थीं। दोनों कोचिंग के लिए कस्बे के बौद्धनगर में किराये के मकान में रह रही थीं। बुधवार सुबह दोनों कोचिंग के लिए साइकिल से जा रही थीं। पुरानी पुलिस चौकी के पास कन्नौज की ओर से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने इनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। सड़क पर घायल छात्राओं को देखकर भीड़ जुट गई। पुलिस इन्हें मेडिकल कालेज ले गई। डॉक्टरों ने सुभाषिनी को मृत घोषित कर दिया। घायल पूजा को भर्ती कर लिया गया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में पुलिस ने इंदरगढ़ तिराहे से डंपर को कब्जे में ले लिया। चालक की तलाश की जा रही है। सुभाषिनी के पिता राजबहादुर की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।