फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Student commits suicide after failing in high school

Kannauj Suicide: हाई स्कूल में फेल होने पर छात्रा ने दी जान, परिजनों ने कर दिया शव का अंतिम संस्कार

Thu, 27 Apr 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 27 Apr 2023 12:29 AM IST
सार

सौरिख थाना क्षेत्र में हाईस्कूल की परीक्षा में फेल हुई छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Student commits suicide after failing in high school
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा

विस्तार

उत्तरप्रदेश के कन्नौज जिले में सौरिख थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में हाई स्कूल परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुई छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

सौरिख क्षेत्र के खानपुर निवासी सुधीर सविता की पुत्री नेहा उर्फ दुर्गा (15) कस्बा के ऋषि भूमि इंटर कॉलेज में कक्षा हाई स्कूल की छात्रा थी। मंगलवार को रिजल्ट आने पर वो फेल घोषित हुई थी। जिससे वो काफी परेशान हो गई। परिजनों के काफी समझाने के बावजूद वो परेशान रही।
विज्ञापन

मंगलवार रात को जब सभी लोग सो गए तो उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। फ्रिज के सहारे ऊपर चढ़कर पंखा के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। जानकारी होते ही परिजनों ने गेट तोड़कर उसे नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए बुधवार सुबह गांव के बाहर खेतों में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका चार बहनों में दूसरे नंबर की थी। घटना से मां सुनीता देवी समेत बहन सरस्वती, अंशु, तनु का हाल बेहाल हो गया। पिता खेती-बाड़ी व चकिया ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed