फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Strong winds, light rain expected from todayStrong winds, light rain expected from today

Kannauj News: आज से तेज हवाएं, हल्की बारिश के आसार

Mon, 19 Feb 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 19 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Strong winds, light rain expected from todayStrong winds, light rain expected from today
कन्नौज। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तर पश्चिम भारत में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार बन रहे हैं। इसके कारण उत्पन्न भू-भौतिकीय परिस्थितियों के प्रभाव से निचले क्षोभ मंडल में बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आने वाली नमीयुक्त हवाओं से पछुआ हवा का चलना तेज हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 19- से 21 फरवरी तक हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन



बेमौसम बारिश के अनुमान ने किसानों के लिए फिर समस्या पैदा कर दी है। कुछ दिन पहले हुई हल्की बारिश से भले ही फसलों को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन एक बार फिर मौसम के करवट लेने की आशंका से किसान परेशान हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोम सक्रिय हो गया है। इसका असर पूरे उत्तर भारत पर पड़ेगा। कुछ जिलों में बारिश की आशंका है।
विज्ञापन



15 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
कृषि केंद्र अनौगी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र यादव ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादल छाए रहने की संभावना है। आगामी तीन दिन में हल्की बारिश और 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed