Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Stones on police team, three injured including home guards

पुलिस टीम पर पथराव, होमगार्ड समेत तीन घायल

Wed, 30 Oct 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Stones on police team, three injured including home guards
जिला अस्पताल में भर्ती घायल होमगार्ड। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर कोतवाली के मौसमपुर अल्हड़ मोहल्ले में रास्ते के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कुछ देर बाद विवाद गाली गलौज से चाकू तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने बीच बचाव का प्रयास किया तो झगड़ रहे लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस ने किसी तरह भागकर जान बचाई। सूचना पर कोतवाली से फोर्स को रवाना कर दिया गया। फोर्स ने स्थिति को संभाला। पथराव में होमगार्ड घायल हो गया। विवाद के दौरान दो युवक भी घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मौसमपुर अल्हड़ नटियाना में रहने वाले वीरू (39) पुत्र रामकिशन का रास्ते से निकलने को लेकर छंगा (35) पुत्र गंगाराम से विवाद हो गया। इस दौरान छंगा का भाई बबलू भी पहुंच गया। वीरू और बबलू के बीच चाकू चल गए। इससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर उपनिरीक्षक हरस्वरूप गंगवार, होमगार्ड बिजेंद्र सिंह भदौरिया और जगदीश पुलिस जीप से मौके पर पहुंच गए। चाकुओं के हमले से घायल वीरू और बबलू को पुलिस टीम ने काबू करने का प्रयास किया, तो दोनों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। पत्थर चलने से पुलिस टीम को भागना पड़ा। पथराव में होमगार्ड बिजेंद्र सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। घायल होमगार्ड बिजेंद्र सिंह भदौरिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद खून से लथपथ बबलू और छंगा को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोर्स न होने पर गई थी अतिरिक्त मोबाइल टीम
मौसमपुर अल्हड़ में झगड़े की सूचना के दौरान कोतवाल ग्रामीण क्षेत्र में गश्त पर गए थे। इससे अतिरिक्त मोबाइल टीम में तैनात दरोगा हरस्वरूप दो होमगार्ड लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल अधिक न होने पर झगड़ रहे लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि झगड़ने वाले वीरू और छंगा की गहरी दोस्ती है। अक्सर दोनों साथ में बैठकर शराब पीते हैं। इसके बाद मोहल्ले में गाली-गलौज के साथ आपस में झगड़ा करते हैं। बुधवार को भी दोनों ने एक साथ शराब पी थी। नशे में होने के बाद आपस में मारपीट करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed