फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Stone in the name of former CM and former MP broken, SP enraged

Kannauj News: पूर्व सीएम और पूर्व सांसद के नाम का पत्थर टूटा, भड़के सपाई

Fri, 09 Feb 2024 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 09 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Stone in the name of former CM and former MP broken, SP enraged
कन्नौज। सपा शासन में एआरटीओ कार्यालय से लेकर चौधरियापुर होते हुए सदिकापुर के बीच की पांच किलोमीटर सड़क निर्माण का पत्थर अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। आठ करोड़ की लागत से हुए निर्माण कार्य को दर्शाने वाले पत्थर के टूटने की जानकारी पर सपा कार्यकर्ता भड़क गए। जिलाध्यक्ष ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि निशानी मिटाने के लिए यह सियासी साजिश है। जिलाध्यक्ष कलीम खां ने बताया कि वर्ष 2016 में सपा शासन के दौरान 7.64 करोड़ की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया गया था। इसके शिलापट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और तत्कालीन सांसद डिंपल यादव व तत्कालीन विधायक स्व. अनिल दोहरे का नाम है। सियासी रंजिश के तहत इसे तोड़ा गया है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो और दोबारा शिलापट बनवाकर लगवाया जाए।
विज्ञापन

समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव हसीब हसन ने भी मौके पर पहुंचकर टूटा हुआ पत्थर देखा और नाराजगी जताई। डीएम और पीडब्लूडी से मांग की कि दो दिन में इसे बनवाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में सपा के काम को मिटाने की साजिश रची जा रही है। सपा कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नेम सिंह यादव, शिवम जाटव, तुफैल अहमद, मुजम्मिल खान, संदीप दोहरे, सद्दाम हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed