{"_id":"e07a4f02ea56086d18204e9bb3e641ec","slug":"stay-away-from-those-who-drink-meat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मांस-मदिरा सेवन करने वालों से दूर रहें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मांस-मदिरा सेवन करने वालों से दूर रहें’
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसईएन इंटर कालेज क्रीड़ा मैदान पर मंगलवार को मानव
विज्ञापन
मंगल मिलन सद्भावना समागम में साकार विश्व हरि ने प्रवचन करते हुए कहा कि
मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। समाज में वर्गवाद, धर्मवाद नहीं
होना चाहिए। अंधविश्वास, पाखंड आदि बुराइयों से दूर रहें।
कहा कि सामाजिक बुराइयों व व्यसनों को दूर करने के लिए आत्मविश्वास, नैतिक मूल्य व मानवता वाला व्यवहार होना चाहिए। जब आचरण सुधारेंगे तो हम विकास के पथ पर अग्रसर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कि मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम से समाज में फैली बुराइयां दूर हो रही हैं।
जन कल्याण के लिए तन, मन व धन का उपयोग करें। इंसान को इंसान बनाना आवश्यक है। हर इंसान को एक-दूसरे से प्रेम करना चाहिए। आपसी वैरभाव, वैमनस्यता दूर करें। मिल-जुलकर रहें। सामाजिक कार्य करें। किसी को चंदे के नाम पर धन मत दें। नेक काम करें। जरूरतमंदों की मदद करें।
मांस न खाएं। शराब न पीएं, क्योंकि यह तमाम बुराइयों की जड़ है। ऐसे रिश्तेदार जो शराब पीकर आते हैं उनसे संबंध तोड़ लें, भले ही वे दामाद या बहनोई क्यों न हों। उधर, प्रशासन की अनदेखी व लापरवाही का खामियाजा मंगलवार को पूरे दिन जीटी रोड हाईवे पर सफर करने वालों ने भुगता।
प्रवचन सुनने को एक लाख से अधिक की भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सामान्य रखने की जो भी तैयारी व व्यवस्थाएं की थीं वे नाकाफी साबित हुईं। जीटी रोड करीब 10 किमी के दायरे में रेंगते हुए वाहन चले।
हजारों पैदल चल रहे राहगीरों के साथ ही बसों, ट्रैक्टरों, लोडरों, जीपों की भारी संख्या होने से मंगलवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस व सेवादारों ने तेराजाकेट से मलिकपुर होते हुए यातायात को गुरसहायगंज बाईपास तक पहुंचाने के लिए डायवर्ट किया। इसके बावजूद भीड़ ज्यादा होने के कारण यह प्रयास भी फेल हो गया।