फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Statement of the female constable who first reached Nawab Singh's school recorded

Kannauj News: पहले नवाब सिंह के स्कूल पहुंचने वाली महिला सिपाही के बयान दर्ज

Wed, 18 Dec 2024 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Statement of the female constable who first reached Nawab Singh's school recorded
कन्नौज। जिले के बहुचर्चित किशोरी दुष्कर्म कांड में बुधवार को पीआरवी के जवानों की पेशी हुई। पीड़िता की शिकायत पर सबसे पहले पहुंचने वाली महिला सिपाही के कोर्ट में बयान दर्ज किए गए। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक और वैज्ञानिक साक्ष्यों का अवलोकन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायालय में पॉक्सो कोर्ट में डायल 112 की महिला सिपाही रुचिका चौधरी के बयान दर्ज किए गए। शासकीय अधिवक्ता और बचाव पक्ष के वकीलों ने उनसे कई सवाल पूछे। इस दौरान बचाव पक्ष से कई अधिवक्ता खड़े थे। आरोपी नवाब सिंह यादव, सह आरोपी नीलू यादव और पीड़िता की बुआ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी की गई। विदित हो कि 11 अगस्त को शहर के नसरापुर स्थित चौधरी चंदन सिंह डिग्री कॉलेज में 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने नवाब सिंह यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के आरोप में उसके छोटे भाई नीलू यादव और पीड़िता की बुआ को भी आरोपी बनाया गया था। तीनों आरोपी इस समय जिला कारागार में बंद हैं। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि अगली तारीख पर इलेक्ट्रॉनिक और वैज्ञानिक साक्ष्यों का अवलोकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed