फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Standards of all medicines will be checked in government hospitals

Kannauj News: सरकारी अस्पतालों में सभी दवाइयों के मानकों की होगी जांच

Mon, 03 Nov 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Standards of all medicines will be checked in government hospitals
कन्नौज। जिले में सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाली दवा के मानकों की जांच की जाएगी। गुरसहायगंज सीएचसी में मानक विहीन दवा मिलने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सभी अस्पतालों की दवाइयों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। अभी वेयर हाउस से 10 दवाओं का सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग ने संबंधित अस्पताल से स्पष्टीकरण मांगा है, बल्कि अब अन्य अस्पतालों में भी दवाओं की गुणवत्ता की गहन जांच कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में दी जाने वाली दवा साल्ट के मामले में कमजोर नहीं हैं पर घुलनशीलता में कम हैं। औषधि निरीक्षक की मानें तो यह कमी निर्माता कंपनियों की तरफ से है। इसलिए उन पर शिकंजा कसा जाना जरूरी है। जब जांच रिपोर्ट हाथ में होगी तो कंपनी पर कार्रवाई करने में आसानी होगी। इसी क्रम में जिले के कई अस्पतालों में औचक निरीक्षण की योजना तैयार की जा रही है। निरीक्षण के दौरान विभिन्न दवा के नमूने भरकर प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग के राॅडार पर फिलहाल कुछ प्रमुख सरकारी अस्पताल हैं, जिनसे जल्द ही दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे जा सकते हैं। इसमें जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी शामिल हो सकते हैं। विभाग का मानना है कि गुणवत्ताहीन दवाएं न केवल मरीजों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। बल्कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न लगाती हैं। स्वास्थ्य विभाग के भीतर इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है। हालांकि निदेशालय ने सीएमओ से पूरी रिपोर्ट तलब की है, जिससे उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन व निर्माता कंपनियों में भी हलचल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी फाइलों से निकाला जाएगा ब्योरा
उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन ने पिछले एक साल में वेयर हाउस को किन दवाइयों की आपूर्ति की है। इन दवाइयों के क्या मानक थे, इनका ब्योरा पुरानी फाइलों से निकाला जाएगा। इसको लेकर विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप है। इसके अलावा जिन 10 दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं, उनकी रिपोर्ट आने का भी सभी को इंतजार है। माना जा रहा है कि इसमें और कई निर्माता कंपनियां भी जांच के दायरे में आ सकतीं हैं।

मेडिकल स्टोरों पर भी चल रहा मानक विहीन दवाओं का खेल
औषधि निरीक्षक डॉ. परमेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सरकारी सप्लाई के अलावा निजी मेडिकल स्टोरों पर भी मानक विहीन दवाइयों की बिक्री का खेल चल रहा है। इसमें गुरसहायगंज व छिबरामऊ के कई मेडिकल स्टोरों के नाम उनके पास आए हैं। अचानक छापा मारकर वहां से भी दवा के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। जिसके नमूने जांच में फेल होंगे, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक वह दो दवा कंपनियों पर कोर्ट में परिवाद दायर करा चुके हैं। मानक में फेल मिली दवा की आपूर्ति से संबंधित रिकार्ड वेयर हाउस से मांगे गए हैं। जांच जारी है जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर निदेशालय को भेजी जाएगी।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed