फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   St. Xavier's tops volleyball competition

Kannauj News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स अव्वल

Mon, 13 Apr 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
St. Xavier's tops volleyball competition
कन्नौज। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से जिला महिला वॉलीबॉल एवं हैंडबॉल लीग का आयोजन 10 व 11 अप्रैल को कानपुर पब्लिक स्कूल में हुआ। इसमें रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल में सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सुभाष इंटर कॉलेज उपविजेता रहा और कानपुर पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


दो दिवसीय इंटर स्कूल बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कानपुर पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरुकुल एकेडमी इंटर कॉलेज, अभिनव मॉडल राजकीय विद्यालय, सुभाष इंटर कॉलेज नेरा एवं सिटी चिल्ड्रेन एकेडमी छिबरामऊ की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के आयोजन से जिले में बालिकाओं के खेलों के प्रति उत्साह में वृद्धि हुई और भविष्य में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को और अधिक मंच मिलने की उम्मीद है। मैच का संचालन प्रवीण सिंह व रेफरी के रूप में प्रमोद सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान केपीएस की प्रधानाचार्य मोबिना कमरान, मुख्य अतिथि प्रदीप प्रधान, विपिन मिश्रा तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी नूर हसन, आदेश सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed