{"_id":"0b288b7a19069c7de741edafe9a2a7a7","slug":"spread-thin-paddy-purchasing-centers-silence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान पतला होने से क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान पतला होने से क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखा पड़ने के कारण अबकी धान पतला हो गया है। पतला
विज्ञापन
धान और हाइब्रिड धान की खरीद सरकारी केंद्रों पर नहीं की जा रही हैं। इससे
किसान आढ़तियों को धान बेंचने को मजबूर हो रहे है, वहीं सरकारी केंद्र पर
सन्नाटा पसरा हुआ है।
कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में संभागीय खाद्य नियंत्रक विभाग का एक मात्र धान खरीद केंद्र है। इस वर्ष खरीद की दर दो प्रकार से है। कॉमन धान की कीमत 1410 रुपये क्विंटल और ग्रेड ए का धान 1450 रुपये क्विंटल हैं। वहीं नमी 17 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस बार ए ग्रेड का धान आ ही नहीं पा रहा है। केंद्र पर सन्नाटा पसरा है।
क्रय केंद्र प्रभारी एवं एसएमआई राजकुमार चौधरी ने बताया कि इस वर्ष 7 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य मिला है। इसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी है। अब तक 3324 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। किसानों को भुगतान चेक और बैंक खाते में आरटीजीएस से किया जा रहा है।
बताया कि इस बार सूखा पड़ने से एक क्विंटल धान में मानक के अनुसार 67 किलो चावल नहीं मिल रहा हैं। शासन का जोर मोटे धान की खरीद पर है। उन्होंने बताया कि किसान हाइब्रिड धान पैदावार कर रहा है, इसका धान महीन होता है। धान मिलों से जब चावल कुट कर भंडार निगम में जमा कराया जाता है तो अधिक टूटे चावल की लाटें वहां पर फेल कर दी जाती हैं। ऐसे में सिर्फ मोटा धान खरीदना मजबूरी है।