फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Splash of polenta feast on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज की धूम

Fri, 15 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 15 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Splash of polenta feast on Makar Sankranti

मकर संक्रांति के पर्व पर गुरुवार को रेलवे स्टेशन के

विज्ञापन
हनुमान मंदिर, डाक बंगला रोड के ब्रह्मदेव मंदिर व पतित पावनी महादेवी घाट पर स्वयं सेवी सन्मार्ग संस्था ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। खिचड़ी भोज के आयोजन जगह-जगह चलते रहे। लोगों ने इसका जमकर लुत्फ उठाया।

तिर्वा क्रासिंग पर भाजपा ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इस दौरान मार्ग पर निकलने वाले हर राहगीर को बुलाकर खिचड़ी खिलाई गई। इस दौरान वैभव मिश्रा, अंकित दुबे, कल्यान सिंह दोहरे, सुरजीत पाल, मंगल पांडेय, अजय वर्मा, रामजीवन राजपूत, रजनीश, रामशंकर लोधी, कुलदीप तिवारी, अभिमन्यु ठाकुर, आशू मिश्रा आदि का सहयोग रहा।

इसके अलावा सरायमीरा के डाक बंगला रोड पर ब्रह्मदेव मंदिर पर पूरे दिन भंडारे का लोगों ने लुत्फ उठाया। सुबह से शुरू हुआ खिचड़ी भोज का कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान सोमू बाजपेयी, सुकेश त्रिवेदी, सुभाष यादव, नितीष त्रिवेदी, ऋषभ, ऋषी बाजपेयी, विधि कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने गरीबों के बीच कंबल का भी वितरण किया।

गंगा तट स्वयं सेवी संस्था ने सन्नमार्ग ने खिचड़ी भोज एवं गरीबों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने खिचड़ी भोज का आनंद उठाया। इस दौरान ओमप्रकाश शुक्ला, अमोल दुबे, अमित दुबे, पारस जैन, विनोद सैनी, अन्नू सैनी, बैकुंठनाथ तिवारी, प्रविनेंद्र शुक्ला, ओमकार, विष्णु शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

रेलवे रोड पर भक्तों के बीच सब्जी-पूड़ी का वितरण हुआ। इस दौरान हर राहगीर को बुलाकर भंडारे में शामिल कराया गया। इस दौरान प्रमित गुप्ता, रवी सैनी, राहुल गुप्ता, अनुज मिश्र कक्का, तन्नू श्रीवास्तव, सुमन गुप्ता, राजीव गुप्ता, उमाशंकर, सुरेश सहित अन्य मौजूद थे।

इसके अलावा खैरेश्वर बाबा मां खैरापति समिति द्वारा मकर संक्रांति पर्व पर विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। ग्राम बलही रोड पर देवेंद्र कुशवाहा व अमित कुशवाहा, पिंकू बाबा ने खिचड़ी भोज का आयोजन कराया। इस दौरान सभी को खिचड़ी खिलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed