फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   speshal tren se bihaar gae 3318 shramik

स्पेशल ट्रेन से बिहार गए 3318 श्रमिक

Mon, 15 Jun 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
speshal tren se bihaar gae 3318 shramik
कन्नौज रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठने के लिए सामान लाद कर जाते बिहारी मजदूर - फोटो : KANNAUJ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। जिले से लगातार दूसरे दिन भट्ठों पर काम करने वाले 3318 श्रमिक दो स्पेशल ट्रेन से बिहार भेजे गए। स्टेशन पर श्रमिकों को भोजन, पानी के साथ प्रशासन की ओर से टिकट भी दी गई। डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने व्यवस्था का जायजा लिया।
भट्ठों से श्रमिकों को ट्रैक्टर ट्रॉली आदि से स्टेशन लाया गया। यहां सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। एडीएम गजेंद्र कुमार व एएसपी विनोद की देखरेख में श्रमिकों को प्लेटफार्म पर टिकट के साथ लंच पैकेट व पानी दिया गया। बच्चों को बिस्कुट के पैकेट भी दिए गए। दोपहर करीब दो बजे कासगंज से खाली ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। इसमें 1688 श्रमिकों को बिठाया गया। तिर्वा के 01 भट्टे के 96 श्रमिक , सदर तहसील के 10 भट्टों के 972 श्रमिक और तहसील छिबरामऊ के 08 भट्टों के 620 श्रमिक बिहार भेजे गए। रात आठ बजे की ट्रेन से 1630 श्रमिक भेजे गए। इसमें तहसील छिबरामऊ के 04 भट्टों के 543 श्रमिक, तहसील तिर्वा के 05 भट्टों के 447 श्रमिक और सदर तहसील के 06 भट्टों में कार्यरत कुल 640 श्रमिक शामिल रहे।
विज्ञापन

सुरक्षित घेरे में खड़ा कर ट्रेन गया बिठाया
रेलवे स्टेशन परिसर में भीषण गर्मी को देखते हुए टेंट लगाया गया था। यहां अफसरों व कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। यहां सभी श्रमिकों को एकत्रित कर भीड़ के अनुसार बारी बारी से सुरक्षित घेरा में खड़ा कर ट्रेन में बिठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed