{"_id":"63932afde758cb753e3bbc3a","slug":"special-vaccination-campaign-from-nine-kannauj-news-knp732513823","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: विशेष टीकाकरण का अभियान नौ से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: विशेष टीकाकरण का अभियान नौ से
विज्ञापन
तालग्राम। खसरा को वर्ष 2023 तक जड़ से खत्म करने के लिए विशेष पखवारा टीकाकरण अभियान नौ जनवरी से चलाया जाएगा। इसके लिए सीएचसी तालग्राम में आशाओं, संगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया।
ब्लाक प्रतिरक्षा अधिकारी राम सिंह निर्मल ने बताया कि शनिवार से नियमित टीकाकरण कराने वाले बच्चों का सर्वे शुरू किया जाएगा। जन्म से लेकर पांच साल तक बच्चों की भी सूची बनाई जाएगी, जो खसरे के टीके से छूटे हुए है। सर्वे में घर-घर जाकर आशाएं घर संख्या और सर्वे की तिथि भी अंकित करेगी। इसके अलावा छूटे हुए बच्चों की रिपोर्ट एएनएम के माध्यम से नोडल अधिकारी को दी जाएगी। इसमें कोई भी बच्चा किसी भी वैक्सीन डोज से वंचित न रह जाएं।
उन्होंने बताया पहला विशेष पखवाड़ा नौ से 23 जनवरी तक चलाया जाएगा। दूसरा विशेष पखवाड़ा 13 से 28 फरवरी तक और तीसरा विशेष पखवाड़ा 13 से 28 मार्च तक चलेगा। इस मौके पर ब्लाक अपर शोध अधिकारी सर्वेश कुमार, अकबर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम, अरुण, नीरज और आशा कार्यकर्ता मौजूद रही।