{"_id":"63792255f43eaf288a2fec16","slug":"sp-s-allegation-get-rid-of-bjp-from-kotwali-kannauj-news-knp729205071","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का आरोप, भाजपा कोतवाली से छुड़ा ले गए खनन माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का आरोप, भाजपा कोतवाली से छुड़ा ले गए खनन माफिया
विज्ञापन
कन्नौज। खनन के आरोप में अचल अवस्थी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे की खूब किरकिरी हुई। भाजपाइयों के कोतवाली घेराव के बाद बढ़ता मामला देख अचल अवस्थी को कोतवाली से निजी मुचलके पर पुलिस को जमानत देनी पड़ी। इसके बाद भाजपाइयों में आक्रोश शांत हुआ।
पुलिस लाइन के पास आठ नवंबर की रात खनन चल रहा था। खनन को लेकर पुलिस लाइन मोड़ के पास दो पक्षों में फायरिंग हुई थी। पुलिस ने अचल अवस्थी, सचेत पांडेय, कल्लू पाल, संतोष पाल, वासु वर्मा, रामकेश शर्मा और अर्पित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार को पुलिस ने अचल को गिरफ्तार कर लिया था। इसकी भनक लगते ही बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपाइयों ने कोतवाली का घेराव कर पुलिस कार्रवाई का विरोध कर हंगामा शुरू कर दिया। रात 10:30 बजे कई कार्यकर्ता कोतवाली गेट के बाहर रोड पर बैठ गए। मामला बढ़ता देखकर कोतवाली प्रभारी निजी मुचकले पर अचल को जमानत दी। इसके बाद मामला शांत हुआ। पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।
-----------------------
फोटो-09- पार्टी जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ प्रेसवार्ता करते सपा निवर्तमान जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी। संवाद
भाजपा कोतवाली से छुड़ा ले गई खनन माफिया को
-निवर्तमान सपा जिला प्रवक्ता ने पार्टी कार्यालय में की प्रेसवार्ता, बोले, भाजपा सरकार के गुंडाराज की खुल गई पोल
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। सपा के निवर्तमान जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी ने भाजपा पर हमलावर होकर कहा है कि सत्ता पक्ष के लोग कोतवाली से खनन माफिया को छुड़ा ले गए। पुलिस मूकदर्शक बनी रही जबकि पुलिस ने ही युवक को रिपोर्ट में नामजद किया था।
विज्ञापन
जिला सपा कार्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान निवर्तमान जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी ने कहा कि अवैध मिट्टी खनन में भाजपा के ही लोग शामिल हैं। सपा सरकार को बदनाम किया जाता रहा। पुलिस ने खनन का मामला सही पाते हुए ही रिपोर्ट दर्ज की थी। उसमें भाजपा कार्यकर्ता अचल अवस्थी की गिरफ्तारी के बाद भाजपाइयों ने कोतवाली घेरी और पुलिस से उसे छुड़ा ले गई। इससे पुलिस पर भी सवालिया निशान लग गए हैं। साथ ही भाजपा के गुंडाराज का असली चेहरा भी सामने आ गया है।
निवर्तमान जिला प्रवक्ता ने अवैध खनन के पूरे प्रकरण का पर्दाफाश करने की मांग की है। ऐसा न करने पर सभी सबूतों को विधानसभा में दिखाने का दावा भी किया है। इस मौके पर नाजिम खां, रामू यादव, हसीब हसन, बजरंग सिंह चौहान, पवन अवस्थी, जीशान कुरैशी, पप्पू यादव, अर्चना मिश्रा व शशिमा दोहरे आदि मौजूद रहीं।
--------------------