फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sp pradarshan

कानपुर बालिकागृह कांड के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

Tue, 23 Jun 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
sp pradarshan
मलिकपुर में प्रदर्शन करते सपाई - फोटो : KANNAUJ
मलिकपुर। कानपुर के बालिका गृह में किशोरियों के गर्भवती और कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सपाइयों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपाइयों में मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की।
विज्ञापन

मलिकपुर रेलवे फाटक के पास सपा छात्रसभा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं प्रदर्शन किया। कोची यादव ने कहा कि कानून का पाठ पढ़ाने वाली सरकार में सरकारी जगहों पर बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई जाए। प्रदर्शन में सूरज सिंह, एडवोकेट श्यामसुंदर गुप्ता, राहुल यादव, शयाम सिंह, चंदन यादव, रोहित कुमार, मोहित कुमार और चंदन कटियार मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया इस समय जिले में धारा 144 लगी हुई है। प्रदर्शन करने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
छिबरामऊ। कानपुर के राजकीय बालिका गृह में नाबालिग लड़कियों के साथ हुए कृत्य की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में एसआईटी गठित कर कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को आम आदमी पार्टी यूथ विंग के जिलाध्यक्ष रामजी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार अभिमन्यु कुमार को इस आशय का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई वालंटियर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed