फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP candidate could not file nomination

पर्चा दाखिल नहीं कर सकीं सपा प्रत्याशी

Fri, 09 Jul 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
SP candidate could not file nomination
जलालाबाद (कन्नौज)। जलालाबाद ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा दोहरे का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। भाजपा प्रत्याशी ने चार सेट में पर्चा दाखिल किया। वहीं सपा प्रत्याशी रीना दोहरे ने तीन बार पर्चा दाखिल करने का प्रयास किया। वह सफल नहीं हुईं। दोनों पार्टियों के समर्थकों में रेलवे लाइन पर पथराव हुआ। पुलिस ने मोर्चा संभाला। पत्थरबाजों को लाठी पटककर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

सदर से सपा विधायक अनिल दोहरे और जगमोहन उर्फ डीयम यादव अपने समर्थकों के साथ ब्लाक पहुंचे। यह सपा प्रत्याशी का पर्चा दाखिल कराने में नाकाम रहे। लाठी चलने से सपा नेता डीयम यादव घायल हो गए। इससे गुस्साए सपाइयों ने जीटी रोड पर इकट्ठे होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी कर रहे सपाइयों को सड़क से हटाने में पुलिस के पसीने छूट गए। इसके बाद सपा प्रत्याशी समर्थकों ने पीछे खेतों की तरफ से बाउंड्री से कूदकर पर्चा दाखिल करने की कोशिश की। भाजपाइयों ने उसे भी नाकाम कर दिया। आखिरी बार पुलिस सुरक्षा घेरे में सपा प्रत्याशी रीना दोहरे ने पर्चा दाखिल करने की कोशिश की। भाजपाइयों ने गेट पर ही रोक दिया। पर्चा न भर पाने की वजह से रीना के पति अजीत दोहरे वहीं फूट-फूट कर रोने लगे। सपा प्रत्याशी रीना दोहरे ने पुलिस व प्रशासन पर भाजपा उम्मीदवार की मदद करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पथराव में सपा व भाजपा के समर्थक घायल
जलालाबाद। गुगरापुर में ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा व सपा प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। भाजपा से संदीप चतुर्वेदी, सपा से मो. इसरार ने दो-दो सेट में पर्चा दाखिल किया। सुबह नौ बजे सैकड़ों की संख्या में दोनों के समर्थक ब्लाक मुख्यालय पहुंच गए। समर्थकों के आमने-सामने आने पर डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव में सपा समर्थक समीर खां व भाजपा समर्थक नीरज घायल हो गए। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस बीच पुलिस ने कई बार भीड़ को भगाने के लिए लाठियां पटकीं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

डंडा लगने से पत्रकार घायल
जलालाबाद। जलालाबाद ब्लाक में सपा के सदर विधायक अनिल दोहरे के साथ आए जगमोहन यादव(डीयम) के साथ भाजपाइयों की हाथापाई होने लगी। इसी बीच कवरेज करने पहुंचे दैनिक अखबार के पत्रकार प्रभात शुक्ला को किसी ने डंडा मार दिया। इन्हें काफी चोट लगी। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed