फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP, BSP and former chairman filed pamphlets in Chhibramau

Kannauj News: छिबरामऊ में सपा, बसपा व पूर्व चेयरमैन ने दाखिल किए पर्चे

Fri, 21 Apr 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 21 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
SP, BSP and former chairman filed pamphlets in Chhibramau
छिबरामऊ। नगर पालिका परिषद छिबरामऊ से अध्यक्ष पद के लिए सपा, बसपा के अलावा पूर्व चेयरमैन ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके अलावा 25 सभासद पद पर 26 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर नामांकन को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। सबसे पहले सपा प्रत्याशी के तौर पर मोहम्मद उमर फारुख बंटी ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। बसपा प्रत्याशी पवन गुप्ता, पूर्व चेयरमैन ब्रजेश गुप्ता व निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद उस्मान गनी ने एक-एक सेट दाखिल किया। दूसरी ओर अनुज गुप्ता ने दो, अमर त्रिपाठी, पवन गुप्ता व मनीष गुप्ता ने नामांकन पत्र का एक-एक सेट खरीदा। सभासद पद पर 43 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई और 26 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए।
विज्ञापन

----------------------
21सीएचबीपी54: कोतवाल से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते एसपी कुंअर अनुपम सिंह। संवाद

एसपी के आते ही सक्रिय पुलिस
छिबरामऊ। नगर निकाय चुनाव के दौरान नामांकन की व्यवस्थाएं देखने के लिए एसपी कुंअर अनुपम सिंह तहसील मुख्यालय पर पहुंच गए। भीषण गर्मी के चलते जो पुलिस कर्मी छांव तलाशते थे, वह भी एसपी के आते ही सक्रिय नजर आने लगे। एसपी ने कोतवाल संतोष कुशवाहा से सुरक्षा की जानकारी ली। इसके बाद छिबरामऊ, तालग्राम, गुरसहायगंज, सिकंदरपुर, समधन व सौरिख के नामांकन कक्षों में जाकर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कोतवाल को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पांचवें दिन ड्यूटी पर पहुंचे चिकित्सक
नगर निकाय चुनाव के लिए तहसील गेट पर चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की टेबल लगाई गई है। इस पर डॉक्टर, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय के अलावा एक अन्य कर्मचारी की ड्यूटी लगी है लेकिन चार दिन तक कोई डाक्टर यहां पर नहीं पहुंचा। जब नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की तो वह भड़क गए और सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा से फोन कर चिकित्सक के न आने का कारण पूछा। इसके बाद कुछ ही देर में डॉ. रवि तिवारी नामांकन टेबल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed