{"_id":"60de02248ebc3ecba16ef49a","slug":"somewhere-the-doors-of-the-toilet-were-broken-somewhere-theft-kannauj-news-knp6376943170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं शौचालय के दरवाजे तोड़े, कहीं चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं शौचालय के दरवाजे तोड़े, कहीं चोरी
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में गुरुवार को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय खुले। करीब तीन माह बाद विद्यालय खुलने से ज्यादातर जगह साफ-सफाई की दिक्कत रही। प्रधानाध्यापकों ने सफाईकर्मी लगाकर साफ-सफाई कराई। लॉकडाउन के दौरान एक प्राइमरी विद्यालय के शौचालय के अराजकतत्वों ने दरवाजे तोड़ दिए थे। दो स्कूलों में चोरी की बात सामने आई। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को नहीं आना था। इस वजह से ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी भरी। विद्यालय से संबंधित कामकाज किए।
शहर के असकरनपुरवा, बलारपुर, सड़ियापुर, गंगधरापुर, करनपुर, शेखाना, जलालपुर पनवारा समेत ज्यादातर प्राथमिक विद्यालय गुरुवार को खुले। शिक्षाधिकारियों ने निरीक्षण किया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी केके ओझा ने बताया कि उन्होंने कन्नौज ब्लाक के विद्यालयों का निरीक्षण किया। बिलंदापुर में बिना अवकाश के शिक्षक के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोक दिया गया। साफ-सफाई की दिक्कत है। इसे दूर कराने के लिए कहा गया है। सभी प्रधानाध्यापकों से कहा है कि वह कायाकल्प के बचे काम प्रधान से बातचीत कर जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित करें। ई-पाठशाला के काम पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बीईओ नेे निरीक्षण किया। इनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
परिषदीय विद्यालय से सबमर्सिबल चोरी
ठठिया। रामपुर गांव के परिषदीय विद्यालय में लगा सबमर्सिबल चोरों ने लॉकडाउन के दौरान पार कर दिया। गुरुवार को शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो हालात देखकर दंग रह गए। प्रधानाध्यापक सुशील कुमार ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। (संवाद)
विज्ञापन
स्कूल मैदान का समतलीकरण कराने की मांग
तेराजाकेट। तालग्राम ब्लाक की ग्राम पंचायत ऊमरपुर के प्राथमिक विद्यालय में बाउंड्री न होने से अराजकतत्वों ने शौचालय के दरवाजे तोड़ दिए। मैदान ऊबड़ खाबड़ हो गया है। प्रधानाध्यापक रूबी राठौर ने बीडीओ उपेंद्र नाथ खरवार को बताया कि विद्यालय गांव से दूर बना हुआ है। मैदान ऊबड़ खाबड़ होने से बच्चों के खेलते समय चोट लगने की आशंका रहती है। बाउंड्री न होने से अराजकतत्वों ने शौचालय के गेट तोड़ दिए हैं। विद्यालय परिसर में पौधरोपण आवश्यक है। बीडीओ ने मनरेगा से खेल मैदान का समतलीकरण कराने और पौधरोपण का आश्वासन दिया है। (संवाद)