फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Solve the problems of traders: DM

व्यापारियों की समस्या को निस्तारित करें : डीएम

Fri, 27 Sep 2024 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
Solve the problems of traders: DM
कन्नौज। व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किए जाने के उद्देश्य से डीएम शुभ्रांत शुक्ल की अध्यक्षता में उद्योग बंधु समिति की बैठक गांधी सभागार में हुई। डीएम ने व्यापारियों की बिजली ट्रिपिंग, यातायात, अतिक्रमण, शौचालय आदि समस्याओं काे गहनता से सुना।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि ट्रिपिंग से उपकरण खराब होने के साथ दुर्घटनाएं होने की भी संभावनाएं रहती है। बिजली ट्रिपिंग में रोकथाम लगाई जाए। निर्देश दिए कि निवेश पोर्टल पर कोई भी लंबित प्रकरण नहीं रहना चाहिए। जिले में इत्र पार्क बनने से औद्योगिक गलियारा बहुत बड़ा होने वाला है। इत्र पार्क में प्लॉट के लिए 61 के सापेक्ष 32 भूखंड आवंटित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यूपीसीडा को इत्र पार्क में पांच यूनिट में कार्य शीघ्र शुरु कराया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने ईओ को निर्देश दिए कि लाखन चौराहे के आसपास पार्किंग बनाई जाए। कोल्ड स्टोर में अमोनिया का रिसाव होने की संभावना रहती है, इसलिए उचित वेंटिलेशन की आवश्यकता है। बिजली के तार से कभी-कभी आग लगने की संभावना रहती है, इसलिए बिजली विभाग से ऑडिट कराकर ही तार का प्रयोग करें। बैठक में सीडीओ राम कृपाल चौधरी, उपायुक्त उद्योग धनंजय सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं उद्यमी संगठन के प्रतिनिधियों उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed