फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Soldier on leave drinks pesticide

Kannauj News: छुट्टी पर आए सैनिक ने पिया कीटनाशक

Wed, 04 Feb 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Soldier on leave drinks pesticide
छिबरामऊ। छुट्टी पर लौटे सेना में नायक के पद पर कार्ररत सिपाही ने घर पहुंचने से पहले नाराज होकर बुधवार को कीटनाशक पी लिया। सैनिक की सूचना पर पहुंचे परिजन अस्पताल से मिलिट्री हॉस्पिटल फतेहगढ़ ले गए। वहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन




विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर निवासी अनिल कुमार (25) सेना में नायक के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में है। बटालियन से छुट्टी लेकर वह घर आ रहा था। घर पहुंचने से पहले वह माधौनगर स्थित आनंदी देवी मंदिर के पास किसी बात से नाराज होकर उन्होंने कीटनाशक पी लिया और इसकी जानकारी मोबाइल से परिजनों को दी। परिजन उन्हें गंभीर हालत में निजी वाहन से सौ शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन सैनिक को तिर्वा ले जाने की बजाय मिलिट्री हॉस्पिटल फतेहगढ़ ले गए। पिता ज्ञान सिंह ने बताया कि कई घंटे इलाज के बाद यहां भी सैनिक की हालत गंभीर बनी हुई थी। परिजन कीटनाशक पी लेने कारण को लेकर कुछ भी नहीं बता पा रहे थे। थानाध्यक्ष भागमल सिंह ने बताया घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed