फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Soldier beaten with sticks in land dispute

Kannauj News: भूमि विवाद में फौजी को लाठी-डंडाें से पीटा

Fri, 17 Oct 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Soldier beaten with sticks in land dispute
खड़िनी। भूमि विवाद में गांव के कुछ लोगों ने गुरुवार को घर में घुसकर फौजी को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल फौजी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा और तहरीर के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सौरिख क्षेत्र के ग्राम गुबरिहा निवासी पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह भदौरिया का पुत्र सुजान सिंह सेना में तैनात है। दो दिन पहले ही वह छुट्टी पर घर आया था। गांव के कुछ लोगों से उसका भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। सुजान सुबह घर में था। तभी आरोपियों ने घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया। परिजनों के आने पर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

इलाज के लिए फौजी को कस्बे के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। वहां से उसे सीएचसी सौरिख और वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुजान ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed