फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SOG incharge got a reward of one lakh for catching the dacoit

Kannauj News: डकैत पकड़ने पर एसओजी प्रभारी को मिला एक लाख का इनाम

Tue, 08 Jul 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
SOG incharge got a reward of one lakh for catching the dacoit
कन्नौज। दो साल पहले इत्र कारोबारी के घर पड़ी डकैती में वांछित एक लाख रुपये के इनामी डकैत को पकड़ने पर एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह ने मंगलवार को एसओजी प्रभारी को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। डकैत मध्य प्रदेश का रहने वाला है, जिसे एसओजी ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में मकरंदनगर यूसुफपुर भगवान में इत्र कारोबारी विमलेश तिवारी के यहां डकैती पड़ी थी। इसमें शामिल जनपद मध्य प्रदेश के जिला गुना निवासी डकैत कैलाश पारदी, नासिर पारदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे डकैत बलाडा पारदी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसओजी प्रभारी कमल भाटी व उनकी टीम ने मध्य प्रदेश के जनपद गुना अंतर्गत थाना पिपरई के गांव मुरादपुर निवासी बलाडा पारदी को महाराष्ट्र के जनपद औरंगाबाद अंतर्गत थाना दौलताबाद के मिटमिटा पठान होटल के सामने से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें शामिल एसओजी प्रभारी कमल भाटी, हेड कांस्टेबल मनोज सिंह, सुधीर कुमार, दुष्यंत यादव, तेज प्रताप सिंह, रविंद्र कुमार, कांस्टेबल मनीष कुमार सिंह, विकास अग्रहरि को एक लाख रुपये का इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed