फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Social audit teams start training

सोशल आडिट टीमों का प्रशिक्षण शुरू

Tue, 22 Dec 2015 11:38 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 22 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Social audit teams start training

ग्राम रंधीरपुर रोड स्थित जिला ग्राम्य विकास

विज्ञापन
प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार से सोशल आडिट टीमों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। पहले दिन जिला प्रशिक्षण अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने मनरेगा से संबंधित जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के साथ ही ग्राम पंचायतों का भ्रमण करके प्रैक्टिकल भी किया जा रहा है।

जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने मजदूरों का जाबकार्ड बनवाने, मजदूरी, बेरोजगारी भत्ता, मनरेगा के कार्य, ग्राम पंचायतों का लेवर बजट, ग्राम पंचायतों में बनवाए गए इंदिरा आवास का आडिट सहित कई बिंदुओं पर सोशल आडिट टीम को जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान टीमों से प्रैक्टिकल भी कराया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही टीम से ग्राम पंचायत भगवंतपुर में भ्रमण कराकर वहां का आडिट कराया गया। इस दौरान दिलीप कुमार, अमर सिंह, अर्पित ने भी कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed