फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Slow turning Service Road

धीमी गति से बन रहा सर्विस रोड

Sat, 05 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 05 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Slow turning Service Road

सेतु निगम जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन रेलवे

विज्ञापन
ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड का निर्माण धीमी गति से हो रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे फाटक बंद होने से अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। वहीं सरायमीरा से कन्नौज तक सवारियां लाने ले जाने वाले तागा चालक भी रोज खतरे के बीच निकलने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुल निर्माण के दौरान पूरा रास्ता ऊबड़खाबड़ हो गया है। कहीं गिट्टी डाल दी गई है तो कहीं खुदाई के बाद आधे से अधिक हिस्सा छोड़ दिया गया है।

कांग्रेस नेता अनुज मिश्रा कक्का, सभासद श्याम तिवारी, आलोक शुक्ला ने डीएम से इस मामले में दखल देकर जल्द सर्विस रोड बनवाने की मांग की है। ताकि आवागमन में राहत मिल सके। उधर, सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक गेंदालाल कहते हैं कि सर्विस रोड का काम चल रहा है। जल्द पूरी सर्विस रोड तैयार कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed