फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sleeper bus collided with truck, two passengers died, 26 injured

Kannauj News: ट्रक में घुसी स्लीपर बस, दो यात्रियों की मौत, 26 घायल

Wed, 28 May 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sleeper bus collided with truck, two passengers died, 26 injured
तालग्राम। अहमदाबाद से गोरखपुर 46 सवारियों को ले कर जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस मंगलवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में पीछे जा घुसी। हादसे में दो सवारियों की मौत हो गई जबकि 26 घायल हो गए। इनमें पांच की हालत गंभीर है। वहीं 21 सवारियां मामूली चोटिल हुईं हैं। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। बताया गया कि चालक को झपकी आने से बस आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिससे यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

गुजरात के अहमदाबाद अंतर्गत थाना झऊआपुर निवासी चालक सईद 46 सवारियों को लेकर स्लीपर बस से अहमदाबाद से गोरखपुर जा रहा था। साथ में राजस्थान के जिला बाड़मेर अंतर्गत थाना पंचपाड़ा के गांव इसौली निवासी सहचालक सलीम खान हीरे और अहमदाबाद के थाना भटवा निवासी हेल्पर मोहन सिंह भी थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम के जलखरिया गांव के पास सुबह नौ बजे के करीब पहुंचते ही चालक को झपकी आने के कारण बस आगे जा ट्रक घुस गई। बस में सवार शिशिर कुमार (40) निवासी लेनिनगंज जी ब्लॉक चांदपुर सिटी, उत्तरी चौबीस परगना पश्चिम बंगाल, शकील (20) निवासी बावरिया कॉलोनी अहमदाबाद राजकोट गुजरात, राजेश राम (38) निवासी लोहारी थाना कटेला जिला गोपालगंज बिहार, हरिशंकर पांडेय (50) पुत्र परमल प्रसाद निवासी चौराहा थाना कलवरीगंज बस्ती, उनकी पत्नी आरती पांडेय (48), अभिजीत विश्वास(40) पश्चिम बंगाल जिला नार्थ 24 परगना, इसी जिले के थाना भोला साउथ निवासी योगेंद्र और बबई सिंकदर (32) निवासी पश्चिम अगापुर उत्तरी चौबीस परगना पश्चिम बंगाल, घायल हो गए। हादसे में 21 लोगों के मामूली चोट आईं।
विज्ञापन

सूचना पर यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, संतोष कुमार, थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया, एटलस गश्त दल ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। वहां पर शिशिर कुमार और बबई सिंकदर की मौत हो गई। शेष घायलों में तीन को कानपुर रेफर कर दिया गया है। अन्य सवारियों को रोड़वेज बस से भेजा गया है। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से थाने मे खड़ा करा दिया गया है। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने दो यात्रियों की मौत की पुष्टि की है। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed