{"_id":"692897b31123a064a30ea0ae","slug":"sirwork-at-100-slow-booths-will-be-completed-in-72-hours-kannauj-news-c-214-1-knj1008-140815-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एसआईआर...धीमी गति वाले 100 बूथों का 72 घंटे में निपटाया जाएगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एसआईआर...धीमी गति वाले 100 बूथों का 72 घंटे में निपटाया जाएगा काम
विज्ञापन
कन्नौज। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत फीडिंग संबंधी समीक्षा में 100 बूथों का काम काफी धीमा है। इनमें छिबरामऊ व कन्नौज के 30-30 तथा विधानसभा क्षेत्र तिर्वा के 40 बूथ शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने समय से कार्य पूर्ण करने के दृष्टिगत पीछे चल रहे 100 बूथों पर 100 जिला स्तरीय अधिकारियों को लगाकर 72 घंटे में फीडिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में 30 व सदर विधानसभा क्षेत्र में 30 तथा विधानसभा क्षेत्र तिर्वा में 40 बूथों पर एसआईआर फीडिंग की गति काफी धीमा है। समय से कार्य से पूर्ण करने के लिए इन बूथों पर 100 जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती की गई है। मुख्य विकास अधिकारी को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है जो प्रतिदिन फीडिंग की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में सम्मिलित होने से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने सभी नियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अभियान को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से करते हुए 72 घंटे के भीतर बूथों पर लंबित सभी कार्यों को पूर्ण कराएं।
राजनीतिक दलों को दी एसआईआर की जानकारी
डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एसआईआर की प्रगति के बारे में जानकारी दी। बताया कि चार दिसंबर तक गणना प्रपत्रों की शत प्रतिशत फीडिंग कर ली जाएगी। इसके दावे और आपत्तियां लेकर उनका निस्तारण कराया जाएगा। सभी दल चुनाव आयोग की मंशा के अनुरूप एसआईआर में बीएलओ का सहयोग करें। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित भी किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, अपना दल के जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, कांग्रेस नेता रीना सिंह आदि मौजूद रहे।