फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sikanderpur robbery: Vijay's condition critical, admitted to ICU

सिकंदरपुर डकैती: विजय की हालत नाजुक, आईसीयू में भर्ती

Sun, 01 Aug 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sikanderpur robbery: Vijay's condition critical, admitted to ICU
कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती घायल गुड्डी देवी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। सिकंदरपुर में मौरंग व्यापारी के घर डकैती की वारदात के दौरान गोली से घायल विजय की हालत नाजुक बनी हुई है। कानपुर के निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। विजय की मां की हालत अब खतरे से बाहर है। वह खौफजदा हैं।
विज्ञापन

सिकंदरपुर के मौरंग व्यापारी के घर लाखों की डकैती का खुलासा करने के लिए पुलिस की पांच टीमें रात भर दबिश देती रहीं। इन टीमों ने कन्नौज के अलावा पड़ोसी जनपद मैनपुरी, एटा व फर्रुखाबाद में भी छापेमारी की। पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों और पीड़ित परिवार के बीच रंजिश के कारणों को भी खंगाल रही है। पुलिस ने नगर और सिकंदरपुर के कई युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है। वहीं पुलिस इस मामले में बाहरी गैंग का हाथ होने की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है। इस संबंध में सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

अपराध का तरीका जांच रही पुलिस
सिकंदरपुर डकैती कांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की पांच टीमें छापेमारी कर रही हैं। इस डकैती की तर्ज पर आसपास के जनपदों में गैंग के लोगों के अपराध का तरीका भी पुलिस की जांच के घेरे में है। पड़ोसी जनपद मैनपुरी के हिस्ट्रीशीटरों के क्रियाकलापों की जांच के लिए उनके थानों की पुलिस से भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों के सहारे आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश
डकैती कांड के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने डकैतों के भागकर जाने वाले रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस ने सिकंदरपुर से गुरसहायगंज के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे हैं। इसके अलावा भी पुलिस की टीमें सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर आरोपियों तक पहुंचने के लिए प्रयास कर रही हैं।
मौरंग व्यापारी के घर के बाहर रातभर तैनात रही पुलिस
सिकंदरपुर में जीटी रोड के किनारे मौरंग व्यापारी के घर से लाखों की डकैती के बाद परिजन खौफजदा हैं। शुक्रवार रात पुलिस मौरंग व्यापारी के घर के बाहर तैनात रही। इसके अलावा पुलिस की टीमें गश्त करती रहीं।

सिकंदरपुर पुलिस की गश्त व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
मौरंग व्यापारी के घर डकैती नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसवारदात के बाद लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह सिकंदरपुर पुलिस की कार्यप्रणाली और गश्त व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि चौकी से पांच सौ मीटर दूर वारदात होती रही और पुलिस को हवा नहीं लगी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed