{"_id":"600f070c8ebc3ef91b17cc0b","slug":"shweta-pal-shivam-kumar-won-in-cross-country-race-kannauj-news-knp6081417195","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास कंट्री रेस में श्वेता पाल, शिवम कुमार ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रास कंट्री रेस में श्वेता पाल, शिवम कुमार ने मारी बाजी
विज्ञापन
क्रास कंट्री रेस में प्रथम स्थान पाने वाली स्वेता पाल, वंदना, रुकमिणी।
- फोटो : KANNAUJ
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को शहर में क्रास कंट्री रेस का आयोजन हुआ। दौड़ में युवतियों में श्वेता पाल और युवाओं में शिवम कुमार ने बाजी मारी। दोनों पहले स्थान पर रहे।
जिला मुख्यालय पर आयोजित क्रास कंट्री रेस में हर ब्लाक से युवकों और युवतियों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखा कर दौड़ शुरू कराई। दोपहर दो बजे दौड़ शुरू हुई। इसे एक बजे शुरू होना था। कुछ युवाओं ने देरी होने पर नाराजगी भी जताई। अधिकारियों ने युवकों को शांत कराया। क्रास कंट्री रेस पुलिस कार्यालय से ओवरब्रिज होते हुए बोर्डिंग मैदान से पुलिस लाइन रोड चौधरियापुर सर्किट हाउस पर समाप्त हुई। इस दौरान रास्ते को सील कर दिया गया था। पुलिस 10 मीटर के दायरे में रोड के किनारे खड़े होकर यातायात व्यवस्था देखती रही। अधिकारी व अन्य लोग वाहनों से नजर रखे रहे। सर्किट हाउस पर पहले से मौजूद अधिकारियों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले युवकों और युवतियों के नाम दर्ज किए। युवाओं में पहले स्थान पर तिलसरा निवासी शिवम कुमार, द्वितीय स्थान पर भर्खरा निवासी शिवानंद व तृतीय स्थान पर हैवतपुर कटरा निवासी शैलेंद्र राठौर रहे। युवतियों में भर्खरा निवासी श्वेता पाल प्रथम, रामपुर कन्नौज निवासी वंदना द्वितीय व करनपुर निवासी रुक्मिणी पाल तृतीय स्थान पर रहीं। इन्हें 26 जनवरी को पुलिस लाइन में होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। आबकारी विभाग की ओर से रेस लगाने वाले युवकों व युवतियों को कैप बांटी गईं। इस मौके पर एडीएम गजेंद्र कुमार, सीडीओ आरएन सिंह, सीएमओ डॉ., कृष्ण स्वरूप, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्रा सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।