{"_id":"61101f498ebc3efcd7196c1a","slug":"shri-ram-katha-started-with-a-grand-kalash-yatra-kannauj-news-knp6451188117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न आने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न आने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
जलालपुर पनवारा। क्षेत्र के जसपुरापुर सरैया फीडर से जुड़े गांव जगतपुर में केबल जल जाने से करीब एक हफ्ते से बिजली नहीं आ रही थी। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने शनिवार की रात उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद केबल जोड़कर आपूर्ति कराई गई।
शनिवार की रात जगतपुर गांव के दर्जनों लोग जसपुरापुर सरैया फीडर पर पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। लालाराम, नरेंद्र, नीलेश, अनुज, राजेश, नीरज, ब्रजकिशोर और आमोद कुमार ने बताया कि एक हफ्ते पहले ट्रांसफार्मर में आग लगने से सभी केबल जल गए। सूचना के बाद भी लाइनमैन ने केबल नहीं जोड़ा। कई दिनों से परेशान ग्रामीण रात में ही जसपुरापुर फीडर पर पहुंचे।
अवर अभियंता रमेश कुमार मौर्या ने ग्रामीणों से कहा कि जगतपुर गांव में केबल जलने की कोई सूचना नहीं है। बिजली विभाग के रजिस्टर पर इसकी शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी। सुबह केबल जुड़वा दी जाएगी। ग्रामीण रात में ही केबल जोड़ने पर अड़ गए। तब जेई ने लाइनमैन भगवान दीन को भेजकर केबल ठीक कराया और रात में ही आपूर्ति शुरू कर दी गई है।