फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   shreeraam baraat par barase pushp, lage jayakaare

श्रीराम बरात पर बरसे पुष्प, लगे जयकारे

Wed, 25 Dec 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
shreeraam baraat par barase pushp, lage jayakaare
श्रीराम बरात में शामिल राम-लक्ष्मण व विश्वामित्र की झांकी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर की लाला कुंज बिहारी लाल धर्मशाला में चल रही श्रीराम कथा व यज्ञ के पांचवें दिन कथा वाचक छोटे मुरारी बापू ने भगवान श्रीराम के विवाह का प्रसंग सुनाया। इससे पहले शहर में श्रीराम बरात निकाली गई।
विज्ञापन

कथा में भगवान श्रीराम के विवाह का वर्णन करते हुए आचार्य छोटे मुरारी बापू ने कहा कि भगवान राम का विवाह विश्वामित्र की मौजूदगी में हुआ। धनुष तोड़ने के बाद विवाह की रस्म हुईं। कथा के दौरान विवाह की रस्मों का सजीव चित्रण किया गया। शहर में निकली राम बरात में सैकड़ों लोग शामिल हुए। श्रीराम बरात शहर के कुंज बिहारी लाल धर्मशाला से निकल कर पूरे शहर में घूमने के बाद कथा स्थल पर रुकी।
विज्ञापन

सुबह के समय यज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें भक्तों ने आहुतियां दीं। कथा के शुभारंभ पर मेहरोत्रा परिवार की ओेर से पूजा पाठ किया गया। दोपहर के समय भक्तों ने यज्ञ कुंड की परिक्रमा की। बाद में कथा का रसपान किया। कथा में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed