फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   showroom se 10 lakh ki chori

इलेक्ट्रानिक सामान के शोरूम से 10.50 लाख का सामान चोरी

Fri, 13 Mar 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
showroom se 10 lakh ki chori
हसेरन। कस्बा स्थित इलेक्ट्रानिक सामान के शोरूम में घुसे चोरों ने 10.50 लाख रुपये की नगदी और सामान चोरी कर लिया। चोर छत के रास्ते शोरूम में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब मालिक शोरूम पहुंचा और ताले टूटे पाए। जानकारी पर फोरेंसिक टीम और सौरिख पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को ग्राम बलिदासपुर निवासी शैलेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह कस्बा नादेमऊ स्थित अपने इलेक्ट्रॉनिक सामान शोरूम पर पहुंचा तो पीछे गेट का ताला टूटा हुआ मिला। इसके अलावा दुकान में भी सामान बिखरा हुआ था। शोरूम के गोलक का ताला टूटा पड़ा था और उसमें रखी नगदी गायब थी। चोरों ने शोरूम से तीन वोल्टास कूलर, 35 एलईडी टीवी, दो एसी, पांच ओकाया बैटरी, 20 जोड़ी गद्दा, 50 पीस पंखा, तीन मिक्सी, 20 इंडेक्शन चूल्हा, 10 इनवर्टर, पांच पीस बूफर, 10 मथानी, 20 प्रेस व गोलक में रखी 50 हजार रुपये पार कर दी।
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह व चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शैलेंद्र सिंह से घटना के बाबत पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। डाग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुलाया गया लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को भी ख्ंागाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में भी कुछ सामने नहीं आया है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच में हकीकत सामने आ जाएगी।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed