फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Show cause notice to the secretary for not depositing the market recovery amount

Kannauj News: बाजार वसूली राशि जमा न करने पर सचिव को कारण बताओ नोटिस

Tue, 03 Feb 2026 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to the secretary for not depositing the market recovery amount
कन्नौज। बाजार वसूली की निर्धारित धनराशि सरकारी कोष में समय पर जमा न करने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब न देने की स्थिति में कार्रवाई करने की बात कही है। इस कार्रवाई से कर्मचारियों और ठेकेदारों में ख्लबली मच गई है।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश ने ग्राम पंचायत अधिकारी गौरी शंकर त्रिपाठी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कहा कि कसावा में पशुचर भूमि पर साप्ताहिक बाजार मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को लगता है। इसमें कई दुकानदार सब्जी की दुकान व अन्य दुकान लगाते हैं। यह साप्ताहिक बाजार ग्राम प्रधान व सचिव की ओर से ठेके पर उठाया जाता है। जो धन मिलता है, वह ग्राम प्रधान तथा ग्राम सचिव मिलकर पंचायत के खाते में जमा करते हैं। किंतु इसके संबंध में कोई प्रमाण ग्राम प्रधान तथा ग्राम सचिव द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है। न ही ग्राम निधि में जमा किया गया है।
विज्ञापन

फरवरी माह में पशु मेला लगता है। इसमें काफी संख्या में बाहर की दुकानें लगती हैं। दुकानें लगाने के एवज में उनसे किराया वसूला जाता है। प्रत्येक मवेशी की बिक्री पर रसीद कटती है। प्रति रसीद फीस ली जाती है। इसका ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया गया। कसावा के मुख्य बाजार में ग्राम पंचायत निधि से नौ दुकानों का निर्माण पूर्व में कराया गया था। इसमें दुकानदार दुकानें भी चलाते हैं, किंतु कोई किराया नहीं दिया जा रहा है। प्रधान की ओर से स्वयं किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन में मांगा जवाब

नोटिस में सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि आखिर क्यों निर्धारित समय सीमा के भीतर बाजार वसूली की राशि जमा नहीं की गई। यदि तीन दिनों के भीतर कोई ठोस कारण या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया जाता, तो सचिव के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ विभागीय निलंबन की संस्तुति भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed