फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   All agricultural facilities will be available under one roof.

Kannauj News: एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी कृषि सुविधाएं

Fri, 25 Sep 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
All agricultural facilities will be available under one roof.
कन्नौज। जिले के अन्नदाताओं के लिए बेहद राहत भरी और खुशखबरी है। अब किसानों को खाद, बीज, कृषि यंत्र और आधुनिक सलाह के लिए अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यूपी राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा जिले के प्रत्येक विकासखंड में एक-एक आधुनिक किसान कल्याण केंद्र स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस योजना के तहत प्रत्येक किसान कल्याण केंद्र के निर्माण पर लगभग 1.21 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रशासन ने इसके लिए उमर्दा ब्लॉक के तिर्वा, हसेरन, तालग्राम और जलालाबाद में जगह चिह्नित कर काम तय कर दिया है। वर्तमान में तिर्वा और तालग्राम में किसान कल्याण केंद्र का निर्माण कार्य पूरी गति से चल रहा है, जिसे जल्द ही पूरा कर किसानों को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि किसान कल्याण केंद्र में उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज और उर्वरक की उपलब्धता होगी। लघु एवं सीमांत किसानों के लिए आधुनिक कृषि उपकरण भी उपलब्ध होंगे। केंद्र पर मौजूद कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ मिट्टी जांच व फसल सुरक्षा संबंधी सलाह देंगे। सरकारी योजनाओं की जानकारी और आधुनिक खेती का प्रशिक्षण एक ही स्थान पर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता जिले के हर ब्लॉक में इस केंद्र के बनने से किसानों के समय और पैसा दोनों की बचत होगी, साथ ही जिले में कृषि उत्पादन और किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed