फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   short sarkit se oto paarts kee dukaan mein lagee aag

शॉर्ट सर्किट से ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग

Wed, 22 Jan 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
short sarkit se oto paarts kee dukaan mein lagee aag
ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लगने से उठता धुआं। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शॉर्ट सर्किट से ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखे करीब आठ लाख के स्पेयर पार्ट्स, मोबिल आयल व अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर सरमन निवासी अजीत पुत्र बलराम की सरायमीरा में जीटी रोड पर बस स्टाप के सामने ददुआ ऑटो इंजीनियर वर्कशाप के नाम से दुकान है। मंगलवार सुबह करीब दस बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्थानीय दुकानदारों ने दुकान के अंदर से धुआं उठता देख अजीत को जानकारी दी। शटर खोलकर लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। अंदर मोबिल ऑयल और प्लास्टिक के पार्ट्स ने आग पकड़ ली। जानकारी पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह टीम के साथ पहुंच गए। आग पर काबू पाया गया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आग लगने से करीब आठ लाख का सामान जलकर राख हो गया है।

बंदरों के केबल हिलाने से आग लगने की आशंका
बंदरों के केबल हिलाने से आग लगने की आशंका जताई गई है। दुकानदार ने बताया कि केबल पर बंदर झूल गए होंगे। इससे बिजली के तार आपस में लड़ गए। दुकान के अंदर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed