फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shops adorned in Annapurna temple complex were closed

अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में सजी दुकानों को बंद कराया

Sat, 24 Jul 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shops adorned in Annapurna temple complex were closed
तिर्वा(कन्नौज)। आषाढ़ी पर्व पर मेला न लगने के आदेश के बाद भी मंदिर परिसर में सजी दुकानों को पुलिस ने बंद करा दिया। इन्हें हटवा दिया गया।
विज्ञापन

कस्बेे के मां अन्नपूर्णा मंदिर में आषाढ़ी पर्व पर एक दिन का मेला लगता रहा है। मंदिर में जालौन, झांसी, इटावा समेत अन्य जनपदों के लोग आषाढ़ी पर्व पर माता की पूजा-अर्चना करते थे। इस बार मंदिर प्रशासन को मेले का आयोजन न करने के निर्देश दिए गए थे। आषाढ़ी पर्व के लिए पूर्व संध्या पर शुक्रवार को मेले में दुकान लगाने वालों की लाइन लग गई। दुकानदारों ने अपनी-अपनी जगह चिह्नित कर दुकानों को लगाना शुरू कर दिया। रोक के बाद भी मां अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में मेले के लिए दुकानें लगने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दुकानों को बंद कराकर हटवा दिया गया। पुलिस ने एनाउंस कराकर चेतावनी भी दी।

कोतवाल शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कोविड संक्रमण को देखकर मेले का आयोजन निरस्त किया गया है। कोई भी दुकानदार मेले में दुकान लगाकर भीड़ नहीं बढ़ाएगा। दुकान खुली पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed