फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shopper - clients assault tension in Miaganj

दुकानदार-ग्राहकों में मारपीट से मियागंज में तनाव

Fri, 25 Sep 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Fri, 25 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Shopper - clients assault tension in Miaganj
गांव मियागंज में शुक्रवार शाम मिठाई दुकान पर ग्राहकों व दुकानदार के बीच हुए विवाद ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। तू-तू मै-मै के बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई।
विज्ञापन


आरोप है कि दुकान में तोड़फोड़ कर हमलावर गुल्लक में रखे रुपये लूट ले गए। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटना के बाद तनाव व्याप्त है। जिसे देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


राजेश श्रीवास्तव की मियांगंज गांव में भजनानंद स्कूल के पास मिठाई की दुकान है। गुरुवार शाम सैयदपुर सकरी के दो युवक पहुंचे और गुझिया खाई। इसी बीच किसी बात को लेकर दुकानदार व ग्राहकों में कहासुनी हो गई और मारपीट शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने अपने गांव फोन कर दिया। इस पर सैयदपुर सकरी से तमाम युवक आ गए और दुकान पर धावा बोल दिया। दूसरे गांव के युवकों द्वारा दुकानदार की पिटाई करते देख मियागंज के लोग भी टूट पड़े। इससे दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों के बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। जिससे भगदड़ मच गई।

सूचना पाकर कोतवाल भुल्लन यादव व चौकी इंचार्ज उमेश चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और झगड़ा कर रहे उपद्रवियों को खदेड़ा। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है। दुकानदार राजेश का आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावर गुल्लक में रखी करीब 5 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए।


सारा सामान बिखरा दिया। दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी की। मारपीट से उन्हें चोटें भी आई हैं। उधर, कोतवाल का कहना है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। स्थिति शांत व नियंत्रण में है। उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed